Get App

7 जुलाई को खुलेगा Drone Destination IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं शेयर, चेक करें इश्यू की A2Z डिटेल्स

Drone Destination IPO: ड्रोन कंपनी ड्रोन डेस्टिनेशन का आईपीओ कल शुक्रवार 7 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें अगले हफ्ते गुरुवार तक पैसे लगाने का मौका मिलेगा। Drone Destination के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर ही जारी होंगे। ग्रे मार्केट में इसके शेयर काफी मजबूत दिख रहे हैं। चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और फिर निवेश से जुड़ा फैसला लें

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 8:40 AM
7 जुलाई को खुलेगा Drone Destination IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं शेयर, चेक करें इश्यू की A2Z डिटेल्स
करीब चार साल पहले 2019 में बनी Drone Destination ड्रोन की सर्विस और ट्रेनिंग कंपनी है। इसे रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन के तौर पर डीजीसीए से मान्यता मिली हुई और यह देश के कई स्थानों पर ट्रेनिंग कराती है। (File Photo- Pexels)

Drone Destination IPO: ड्रोन कंपनी ड्रोन डेस्टिनेशन का आईपीओ कल शुक्रवार 7 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें अगले हफ्ते गुरुवार तक पैसे लगाने का मौका मिलेगा। Drone Destination के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर ही जारी होंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर 108 रुपये के भाव यानी इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 43 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) यानी 66.15% प्रीमियम पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स नीचे दी जा रही है।

Drone Destination IPO की डिटेल्स

ड्रोन डेस्टिनेशन का 44.20 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-13 जुलाई तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 68 लाख शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। आईपीओ के लिए 62-65 रुपये का प्राइस बैंड और 2 हजार शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें