Get App

IPO News: लिस्टिंग पर 130% मुनाफे का गोल्डेन चांस, ग्रे मार्केट में दमदार है यह शेयर, आज पैसे लगाने का आखिरी मौका

DroneAcharya Aerial Innovations IPO: पुणे की ड्रोन स्टार्टअप ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस (DroneAcharya Aerial Innovations) के 34 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट में शानदार रुझान दिख रहा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 11:40 AM
IPO News: लिस्टिंग पर 130% मुनाफे का गोल्डेन चांस, ग्रे मार्केट में दमदार है यह शेयर, आज पैसे लगाने का आखिरी मौका
DroneAcharya देश के उन पहले निजी कंपनियों में शुमार है जिसे इस साल DGCA (डायरेक्टरोट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से RPTO (रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन) का लाइसेंस मिला। (Image- Pixabay)

DroneAcharya Aerial Innovations IPO: पुणे की ड्रोन स्टार्टअप ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस (DroneAcharya Aerial Innovations) के 34 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट में शानदार रुझान दिख रहा है। सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards), अबांस होल्डिंग्स (Abans Holdings) और लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) जैसे मेनबोर्ड आईपीओ का ग्रे मार्केट में रिस्पांस ठंडा है। इसमें से सिर्फ अबांस होल्डिंग्स के शेयरों की GMP ही पॉजिटिव में है और वह भी महज 2 रुपये। शेष दोनों की तो जीएमपी निगेटिव में है।

वहीं दूसरी तरफ ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस ग्रे मार्केट में 70 रुपये की शानदार GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम ) पर ट्रेड हो रहा है जबकि आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 52-54 रुपये है। इसका मतलब हुआ कि लिस्टिंग पर इसमें 130 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है। हालांकि बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।

इश्यू से जुड़े पॉजिटिव-निगेटिव

ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशंस के निवेशक शंकर शर्मा के मुताबिक सर्वे, डिलीवरी और सर्विलांस के लिए ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इस सेग्मेंट में तेज ग्रोथ की संभावना है। ड्रोनआचार्य ड्रोन टेक्नोलॉजी की कंपनी है। शंकर शर्मा के मुताबिक इस कंपनी ने कम समय में ही तेजी से ग्रोथ किया है और आगे भी इसका रास्ता शानदार दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें