Get App

Droneacharya Aerial Innovations IPO: कल अलॉट होंगे शेयर, लिस्टिंग पर दे सकता 131% रिटर्न, ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस

Droneacharya Aerial Innovations के आईपीओ में अप्लाई करने वाले असफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा और इक्विटी शेयर 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, इसकी लिस्टिंग की तारीख 23 दिसंबर है।

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 5:21 PM
Droneacharya Aerial Innovations IPO: कल अलॉट होंगे शेयर, लिस्टिंग पर दे सकता 131% रिटर्न, ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस
द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशन (Droneacharya Aerial Innovations) के आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा।

Droneacharya Aerial Innovations IPO Share Allotment: द्रोणाचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार होगा। इसके शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 20 दिसंबर को हो सकता है। इस आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था तो जल्द ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगे। असफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा और इक्विटी शेयर 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, इसकी लिस्टिंग की तारीख 23 दिसंबर है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इस आईपीओ को लेकर अब भी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

ग्रे मार्केट में बढ़ रहा क्रेज

शेयर अलॉटमेंट से पहले इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में यह शेयर ग्रे मार्केट में 71 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसके लिए अपर प्राइस बैंड 54 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इस हिसाब से यह शेयर 125 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है और निवेशकों को लगभग 131 फीसदी का मुनाफा हो सकता है।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें