Get App

EAAA India Alternatives IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में एक और इश्यू 26 अक्टूबर से, ₹1200 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

EAAA India Alternatives IPO: कंपनी इनवेस्टमेंट फंड्स को मैनेज करती है और घरेलू व वैश्विक संस्थागत निवेशकों, हाई-नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों, अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों और फैमिली ऑफिसेज को वैकल्पिक निवेश समाधान उपलब्ध कराती है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 1:18 PM
EAAA India Alternatives IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में एक और इश्यू 26 अक्टूबर से, ₹1200 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश
EAAA India Alternatives IPO के लिए प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है।

EAAA इंडिया ऑल्टरनेटिव्स अपना ₹1,200 करोड़ का पब्लिक इश्यू ला रही है। यह 26 अक्टूबर को खुलने वाला है। इसमें केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे। इसलिए IPO से होने वाली कमाई में से कंपनी को कुछ नहीं मिलेगा। पूरा पैसा OFS में शेयर बेचने वालों के पास जाएगा। OFS में कंपनी की प्रमोटर एडेलवाइस सिक्योरिटीज एंड इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड शेयरों को बिक्री के लिए पेश करेगी।

इस IPO के लिए प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है। इश्यू की क्लोजिंग 28 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 29 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 2 नवंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड एक ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। यह इनवेस्टमेंट फंड्स को मैनेज करती है और घरेलू व वैश्विक संस्थागत निवेशकों, हाई-नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों (HNIs), अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ वाले व्यक्तियों (UHNIs) और फैमिली ऑफिसेज को वैकल्पिक निवेश समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी मुख्य रूप से दो बिजनेस वर्टिकल- रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट के माध्यम से काम करती है। साथ ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज और अन्य निवेश समाधान भी उपलब्ध कराती है।

IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

सब समाचार

+ और भी पढ़ें