Get App

Elevate Campuses IPO: ₹2100 करोड़ का इश्यू 1.89 गुना भरकर बंद, अब अलॉटमेंट आज, 28 सितंबर को; ऐसे कर सकते हैं चेक

Elevate Campuses IPO: एलिवेट कैंपसेस लिमिटेड एक एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल और रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹945 करोड़ जुटाए

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 8:45 AM
Elevate Campuses IPO: ₹2100 करोड़ का इश्यू 1.89 गुना भरकर बंद, अब अलॉटमेंट आज, 28 सितंबर को; ऐसे कर सकते हैं चेक
Elevate Campuses IPO के लिए प्राइस बैंड ₹343-₹362 प्रति शेयर था।

एलिवेट कैंपसेस का ₹2,100 करोड़ का IPO 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.66 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.89 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.07 गुना भरा। अब 28 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। एलिवेट कैंपसेस लिमिटेड एक एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (HEIs) के कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल और रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

कंपनी इन आवासीय सुविधाओं की मालिक होने के साथ-साथ उनका संचालन और प्रबंधन भी करती है। इसके अलावा K-12 स्कूलों की संपत्तियों का भी मालिकाना हक रखती है। कंपनी अपने स्टूडेंट अकोमोडेशन बिजनेस को 'Good Host Spaces' और 'ScholarZ' ब्रांड्स के तहत चलाती है।

जिन लोगों ने Elevate Campuses IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

सब समाचार

+ और भी पढ़ें