एलिवेट कैंपसेस का ₹2,100 करोड़ का IPO 23 सितंबर से खुलने वाला है। इसमें 5.80 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। प्राइस बैंड ₹343-₹362 प्रति शेयर है। लॉट साइज 41 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 25 सितंबर को होने वाली है। इसके बाद अलॉटमेंट 28 सितंबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। एंकर निवेशक 22 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। कंपनी में हिल हाउस कैपिटल का भी पैसा लगा हुआ है।
