Get App

Elin Electronics का इश्यू आज खुलेगा IPO, जानिए क्या निवेश करने पर होगा फायदा

Elin Electronics IPO: फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी मंगलवार 20 दिसंबर को बोली के लिए खुलेगा और गुरुवार 22 दिसंबर को बंद होगा

Vikrant singhअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 12:30 AM
Elin Electronics का इश्यू आज खुलेगा IPO, जानिए क्या निवेश करने पर होगा फायदा
Elin Electronics का कुल आईपीओ साइज 475 करोड़ रुपये का है

Elin Electronics IPO: फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी 20 दिसंबर को खुल रहा है। और गुरुवार 22 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 234-247 रुपये तय किया है। Elin Electronics पहले 760 करोड़ रुपये का इश्यू लाने वाली थी। लेकिन बाद में उसने आईपीओ का साइज घटाकर 475 करोड़ रुपये कर दिया गया। यह दिसंबर महीने में लॉन्च होने वाला सातवां आईपीओ है। आइए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं-

Elin Electronics का कुल आईपीओ साइज 475 करोड़ रुपये का है। इसमें से 175 करोड़ रुपये के कंपनी फ्रेश शेयर जारी करेगी। जबकि बाकी 300 करोड़ रुपये का कंपनी के प्रमोटरों और शेयरधारकों की तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाया जाएगा।

रिटेल निवेशकों के लिए 35% आरक्षित

Elin Electronics के आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि बाकी 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें