Get App

Encube Ethicals IPO को SEBI से मिली मंजूरी, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी

Encube Ethicals IPO: एनक्यूब एथिकल्स अब रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करके अपने IPO की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है। IPO ऑफर फॉर सेल के रूप में होगा। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 11:45 AM
Encube Ethicals IPO को SEBI से मिली मंजूरी, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी
Encube Ethicals IPO में कंपनी के प्रमोटर 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे।

फार्मास्युटिकल कंपनी 'एनक्यूब एथिकल्स' (Encube Ethicals) अपना IPO ला रही है। कंपनी इसके जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO के लिए कंपनी को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी में क्वाड्रिया कैपिटल का भी पैसा लगा है। कंपनी ने 1 अगस्त, 2026 को SEBI के पास अपना ड्राफ्ट ऑफर डॉक्युमेंट जमा किया था। SEBI ने 4 नवंबर को अपनी मंजूरी दी।

एनक्यूब एथिकल्स अब रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास 'रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' (RHP) जमा करके अपने IPO की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है। इसके बाद, कंपनी अगले 12 महीनों के अंदर अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च कर सकती है। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

यह IPO 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के रूप में होगा। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। क्वाड्रिया कैपिटल द्वारा मैनेज्ड 'फ्रंटियर इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स' 1,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। एनक्यूब एथिकल्स में फ्रंटियर इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स की 15.02 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

गोवा और इंदौर में 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें