बस 2 रुपये का मुनाफा! इस IPO ने निवेशकों को किया निराश, लिस्टिंग के बाद और टूटे शेयर

Enser Communications IPO Listing: एनसर कम्युनिकेशंस के आईपीओ ने निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर शुक्रवार 22 मार्च को अपने 70 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले महज 2 रुपये के प्रीमियम के साथ 72 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। एनसर कम्युनिकेशंस का आईपीओ, SME रूट के जरिए आया था और इसके शेयर NSE के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
Enser Communications IPO Listing: एनसर कम्युनिकेशंस का आईपीओ 15 से 19 मार्च के बीच बोली के लिए खुला था

Enser Communications IPO Listing: एनसर कम्युनिकेशंस के आईपीओ ने निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर शुक्रवार 22 मार्च को अपने 70 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले महज 2 रुपये के प्रीमियम के साथ 72 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। एनसर कम्युनिकेशंस का आईपीओ, SME रूट के जरिए आया था और इसके शेयर NSE के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के तुरंत बाद इसके शेयरों में कमजोरी देखी गई और इसका भाव करीब 2.71 फीसदी गिरकर 70.05 रुपये के भाव पर आ गया। यह लगभग इसके इश्यू प्राइस के बराबर है।

एनसर कम्युनिकेशंस का आईपीओ 15 मार्च से 19 मार्च के बीच बोली के लिए खुला था। कंपनी के शेयरों का आवंटन 20 मार्च को पूरा हुआ। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से कुल 7.29 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को 10.92 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं गैर-रिटेल निवेशकों की कैटगरी में कंपनी को 3.64 गुना अधिक बोली मिली। Enser Communications ने अपने आईपीओ के तहत कुल 21.92 लाख शेयरों को बोली के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे करीब 1.59 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

एनसर कम्युनिकेशंस के शेयरों का भाव 70 रुपये फिक्स किया था। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था और उसने इस आईपीओ से करीब 16.17 करोड़ रुपये जुटाए। IPO के लिए लॉट साइज 2,000 शेयरों का था।


एनसर कम्युनिकेशंस IPO की बुक-रनिंग लीड मैनेजर, फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड है। जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड IPO रजिस्ट्रार है।

कंपनी के बारे में

यह कंपनी बीमा, ई-कॉमर्स, एजुकेशन और ट्रैवल सेक्टर्स की कंपनियों के लिए एक बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) सेवा मुहैया कराती है। कंपनी के चार मुख्य कारोबारी क्षेत्र हैं - कस्टमर एक्विजिशन सर्विस, कस्टमर सर्विसेज, IT इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सेवाएं और डेटा मैनेजमेंट सेवाएं।

यह भी पढ़ें- Tata Chemicals पर आयकर विभाग ने लगाया 103 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।