ESDS Software IPO: ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओपन होने के दूसरे दिन सुबह 10:35 बजे तक यह आईपीओ 6.4 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। यह इश्यू 720 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) ने दिखाई है। इस कैटेगरी में यह इश्यू 17 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। सवाल है कि क्या आपको इस इश्यू में बोली लगानी चाहिए?
