एक ट्रेडर्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सिर्फ एक हफ्ते पहले तक कई IPOs वाले कंपनियों के शेयर पीक पर ट्रेड कर रहे थे। उसने बताया एक हफ्ते पहले मैपमायइंडिया की पैरेंट कंपनी CE इंफोसिस्टम्स (CE Info Systems), मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज (Medplus Health Services), डेटा पैटर्नस इंडिया (Data Patterns India), मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (Metro Brands Ltd), HP एडहेसिव्स लिमिटेड (HP adhesives Ltd), सुप्रिय लाइफसाइसेंज लिमिटेड (Supriya Lifescience Ltd) के ग्रे मार्केट प्रीमियम क्रमश: 1060 रुपये, 250 रुपये, 600 रुपये, 22 रुपये, 200 रुपये, 270 रुपये थे। सोमवार को यह प्रीमियम घटकर क्रमश: 550 रुपये, 150 रुपये, 175 रुपये, 100 रुपये डिस्काउंट पर, 62 रुपये और 87 रुपये पर आ गया।