Fedbank Financial IPO : लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या नुकसान? कमजोर सब्सक्रिप्शन के बाद एक्सपर्ट्स की राय

कमजोर सब्सक्रिप्शन के बाद अब एक्सपर्ट्स को इसकी लिस्टिंग में भी कमजोरी की आशंका है। आने वाले समय में NBFC इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं के बावजूद कमजोर सब्सक्रिप्शन को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी लिस्टिंग कमजोर हो सकती है

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर कल यानी 30 नवंबर को लिस्ट होने जा रहे हैं।

Fedbank Financial IPO : नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर कल यानी 30 नवंबर को लिस्ट होने जा रहे हैं। पिछले हफ्ते के 5 आईपीओ में इस इश्यू को सबसे फीकी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 2.2 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कमजोर सब्सक्रिप्शन के बाद अब एक्सपर्ट्स को इसकी लिस्टिंग में भी कमजोरी की आशंका है। आने वाले समय में NBFC इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं के बावजूद कमजोर सब्सक्रिप्शन को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी लिस्टिंग कमजोर हो सकती है। ग्रे मार्केट में भी फेडबैंक आईपीओ में कम दिलचस्पी दिख रही है। वहीं, दूसरी ओर पिछले हफ्ते के 4 अन्य आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम मजबूत है।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन

यह आईपीओ कुल 2.2 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में ऑफर पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका था। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 3.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल निवेशकों ने रिजर्व हिस्से का 1.82 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 1.45 गुना बोली लगाई है। ऑफर के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर था। 1,092 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 22-24 नवंबर के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।


एक्सपर्ट्स की राय

स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट श्रेयांश शाह ने कहा, "फेडबैंक फाइनेंशियल आईपीओ में निवेशकों ने उसी सप्ताह में आने वाले अन्य आईपीओ की तुलना में कम दिलचस्पी दिखाई है। हमें उम्मीद है कि आईपीओ 140 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से मामूली तेजी के साथ खुलेगा।"

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट की वेल्थ हेड शिवानी न्याति ने भी कहा कि कंपनी के ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ इसके डायवर्सिफाइड कस्टमर पोर्टफोलियो, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और अफोर्डेबल फाइनेंशियल सॉल्यूशन प्रदान करने पर फोकस के बावजूद इसमें निवेशकों ने कम दिलचस्पी दिखाई है। ऐसे में इसकी फ्लैट या नेगेटिव लिस्टिंग की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।