Fedbank Financial Services IPO : कमजोर सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट का क्या है अपडेट? जानिए अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

Fedbank Financial Services IPO : सूत्रों के मुताबिक इक्विटी शेयर पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 29 नवंबर तक क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। इक्विटी शेयरों में कारोबार 30 नवंबर से BSE और NSE पर शुरू हो सकता है। ये अस्थायी तारीखें हैं और इनमें बदलाव हो सकता है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 4:52 PM
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से फीकी प्रतिक्रिया मिली है।

Fedbank Financial Services IPO : नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से फीकी प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। 1,092 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 22-24 नवंबर के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि मुंबई स्थित NBFC सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 नवंबर तक कर सकती है। हालांकि, यह अस्थायी तारीख है और इसमें बदलाव हो सकता है।

2.2 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

यह आईपीओ कुल 2.2 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में ऑफर पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका था। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 3.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, रिटेल निवेशकों ने रिजर्व हिस्से का 1.82 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 1.45 गुना बोली लगाई है।


सूत्रों के मुताबिक इक्विटी शेयर पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 29 नवंबर तक क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। इक्विटी शेयरों में कारोबार 30 नवंबर से BSE और NSE पर शुरू हो सकता है। ये अस्थायी तारीखें हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। कमजोर सब्सक्रिप्शन के बाद अब ग्रे मार्केट में भी आईपीओ की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। यह इश्यू आज 28 नवंबर को ग्रे मार्केट में फ्लैट ट्रेड कर रहा है।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

निवेशक तीन आसान स्टेप्स में BSE वेबसाइट के साथ-साथ आईपीओ रजिस्ट्रार (लिंक इनटाइम इंडिया) के पोर्टल पर शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE की वेबसाइट पर

ए) इश्यू टाइप में 'Equity' और इश्यू का नाम में 'Fedbank Financial Services Limited' सेलेक्ट करें।

बी) अब 'एप्लिकेशन नंबर' या 'पैन नंबर' दर्ज करें।

ग) बॉक्स को चेक करें (I am not a robot) और 'Search' बटन पर क्लिक करें।

IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर

ए) ड्रॉपडाउन में 'फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड - आईपीओ' सेलेक्ट करें।

बी) अब 'पैन नंबर' या 'एप्लिकेशन नंबर' या 'डीपी क्लाइंट आईडी' दर्ज करें।

ग) अंत में 'Search' बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।