Fedbank Financial IPO : निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, पहले दिन महज 38% सब्सक्राइब

Fedbank Financial IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू आज 22 नवंबर को महज 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 145 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 3.57 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 5:44 PM
Fedbank Financial Services IPO को आज 22 नवंबर को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Fedbank Financial Services IPO : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को आज 22 नवंबर को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 38 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 2.15 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 5.59 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 21 फीसदी


रिटेल इनवेस्टर्स - 67 फीसदी

टोटल - 38 फीसदी

(22 Nov 2023 | 05:00:00 PM)

ग्रे मार्केट का अपडेट

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू आज 22 नवंबर को महज 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 145 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 3.57 फीसदी का मुनाफा होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

पब्लिक इश्यू के तहत 600.77 करोड़ रुपये के 4.29 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 492.26 करोड़ रुपये के 3.51 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जा रही है। इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, बीएनपी पारिबा, इक्विरस कैपिटल प्राइवेट और जेएम फाइनेंशियल हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए आईपीओ में 10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित किए हैं, जिन्हें ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 10 रुपये प्रति शेयर की डिस्काउंट पर मिलेंगे। नेट ऑफर प्राइस का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

कंपनी के बारे में

फेडरल बैंक द्वारा प्रमोटेड फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedfina) एक रिटेल-फोकस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है। कंपनी MSME और उभरते सेल्फ-एंप्लॉयड इंडिविजुअल (ESEI) सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने पर फोकस करती है। 30 जून 2023 तक फेडफिना की दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति के साथ पूरे भारत में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदगी है। कंपनी ने 584 ब्रांच के माध्यम से भारत के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 190 जिलों को कवर किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।