Five Star Business Finance IPO: कमजोर सब्सक्रिप्शन के साथ हुई शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 2% भरा इश्यू

Five Star Business Finance IPO: रिटेल सेगमेंट में भी बहुत कमजोर बुकिंग हुई। इस सेगमेंट में इश्यू सिर्फ 3% बुक हुआ

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 9:26 PM
Five Star Business Finance IPO: कंपनी का 1,960 करोड़ रुपये का IPO 9 नवंबर को खुला और 11 नवंबर को बंद होगा

Five Star Business Finance IPO: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी Five Star Business Finance के इश्यू का सब्सक्रिप्शन पहले दिन बहुत कमजोर रहा। इस NBFC का IPO पहले दिन सिर्फ 2% ही भर पाया। रिटेल सेगमेंट में भी बहुत कमजोर बुकिंग हुई। इस सेगमेंट में इश्यू सिर्फ 3% बुक हुआ। Five Star Business Finance का 1,960 करोड़ रुपए का IPO बुधवार, 9 नवंबर को खुला था। इश्यू 11 नवंबर को बंद हो जाएगा। यह पब्लिक इश्यू सिर्फ ऑफर फॉर सेल (offer for sale) है, जिसके जरिये शेयरहोल्डर्स अपने 4.13 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। इसका प्राइस बैंड 450-474 रुपये है।

Five Star Business Finance ने एंकर बुक से जुटाए 588 करोड़ रुपए

Five Star Business Financeने अपने आईपीओ से पहले 7 नवंबर, 2022 को एंकर बुक के जरिये 588 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग (BSE filing) में बताया कि उसने एंकर बुक में भाग लेने वाले 21 एंकर इनवेस्टर्स (anchor investors) को 1.24 करोड़ शेयरों के अलोकेशन को अंतिम रूप दे दिया है। ये शेयर 474 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर जारी किए गए हैं।


Five Star Business Finance के एंकर बुक में इनका है निवेश

इन एंकर इनवेस्टर्स में स्मालकैप वर्ल्ड फंड इंक, अमेरिकन फंड्स, फिडिलिटी फंड्स, वोलराडो वेंचर, अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, गवरमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, कार्मिगनैक पोर्टफोलियो और सेगनाती इंडिया मॉरिशस जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

Five Star Business Finance का क्या है GMP

Five Star Business Finance का ग्रे मार्केट में आगाज हो चुका है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, एक दिन पहले यानी 8 नवंबर को इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (grey market premium) यानी GMP 9 रुपये था। हालांकि, माना जा रहा था कि सब्सक्रिप्शन शुरू होने के साथ जीएमपी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं रहा। पहले दिन इस IPO को निवेशकों की प्रतिक्रिया भी कमजोर मिली।

क्या आपको Five Star Business Finance में करना चाहिए निवेश

unlistedarena.com के कोफाउंडर मनन दोशी ने कहा, Five Star Business Finance दक्षिण भारत की जानी मानी कंपनी है। कुछ दिग्गज निवेशकों की मौजूदगी के साथ इसे यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल है। इसके अनलिस्टेड शेयरों की कीमत 360 रुपये से 725 रुपये की रेंज में रही है। इंडस्ट्री की दिक्कतों के बावजूद कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिससे इसमें इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बनी हुई है। हालांकि, लिस्टेड और अनलिस्टेड दोनों मार्केट्स में भारी सुस्ती के चलते बीते साल शेयर लगभग 35 फीसदी कमजोर हो चुका है।

मनन दोशी ने कहा, “इश्यू का पीई उसकी वित्त वर्ष 23 की सालाना अर्निंग्स का 25 गुना है, जो उसकी लिस्टेड कॉम्पिटिटर्स की तुलना में कुछ कम है। इस लिहाज से इश्यू की कीमत उचित है, जिसमें इनवेस्टर्स के लिए कमाई करने के कुछ मौके हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।