Flair Writing Industries IPO : 28 नवंबर को अलॉट होंगे शेयर, जानिए लिस्टिंग डेट और ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में Flair Writing Industries IPO का क्रेज अब भी बरकरार है। आज 28 नवंबर को यह इश्यू 85 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 389 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 28 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 3:49 PM
फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

Flair Writing Industries IPO : मुंबई स्थित फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 28 नवंबर तक होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी तारीख है और इसमें बदलाव हो सकता है। 593 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 22-24 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

46.68 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला और यह अंतिम दिन तक कुल 46.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। सभी कैटेगरी के निवेशकों ने इश्यू में दिलचस्पी दिखाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा सबसे अधिक 115.6 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के हिस्से को 33.37 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 13.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।


उम्मीद है कि स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी 29 या 30 नवंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में शेयर ट्रांसफर कर देगी। कंपनी के शेयर 1 दिसंबर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। ये अस्थायी तारीखें हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

ग्रे मार्केट का अपडेट

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज अब भी बरकरार है। आज 28 नवंबर को यह इश्यू 85 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 389 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 28 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा। इसके लिए 288-304 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

ऑफर में भाग लेने वाले निवेशक तीन आसान स्टेप्स में BSE की वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल (लिंक इनटाइम इंडिया) पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE की वेबसाइट पर

1. सबसे पहले इश्यू टाइप में 'equity' और इश्यू नेम में 'Flair Writing Industries Limited' चुनना होगा।

2. अब 'एप्लिकेशन नंबर' या 'पैन नंबर' दर्ज करें।

3. बॉक्स को चेक करें (I am not a robot) और 'search' बटन पर क्लिक करें।

IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर

1. ड्रॉपडाउन में 'फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड - आईपीओ' सेलेक्ट करें।

2. अब 'पैन नंबर' या 'एप्लिकेशन नंबर' या 'डीपी क्लाइंट आईडी' दर्ज करें।

3. अंत में 'search' बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।