Get App

प्री-IPO राउंड में 2.5 अरब डॉलर तक जुटा सकती है Flipkart, कब तक आ सकता है पब्लिक इश्यू

Flipkart IPO: यह भी कहा जा रहा है कि ऐसा भी हो सकता है कि वॉलमार्ट अपनी हिस्सेदारी कम करने को तैयार न हो और फ्लिपकार्ट फंड जुटाने की योजना को आगे न बढ़ाए। वॉलमार्ट ने 2018 में भारत की फ्लिपकार्ट को 16 अरब डॉलर में खरीदा था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:35 PM
प्री-IPO राउंड में 2.5 अरब डॉलर तक जुटा सकती है Flipkart, कब तक आ सकता है पब्लिक इश्यू
वॉलमार्ट की Flipkart में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है।

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) प्री-IPO राउंड में 2-2.5 अरब डॉलर तक की मोटी रकम जुटाने की तैयारी कर रही है। अगर यह योजना सफल होती है तो यह कंपनी के लिए लगभग दो सालों में प्राइवेट मार्केट से जुटाई गई दूसरी बड़ी रकम होगी। मनीकंट्रोल को यह बात मामले की जानकारी रखने वालों से पता चली है। इससे पहले फ्लिपकार्ट में साल 2024 में Google ने 35 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। एक सूत्र ने कहा कि अंतिम फैसला आने वाले हफ्तों में ही लिया जाएगा और यह वॉलमार्ट की इच्छा और मंजूरी पर निर्भर करेगा।

वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। वॉलमार्ट ने 2018 में भारत की फ्लिपकार्ट को 16 अरब डॉलर में खरीदा था। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसा भी हो सकता है कि वॉलमार्ट अपनी हिस्सेदारी कम करने को तैयार न हो और फ्लिपकार्ट फंड जुटाने की योजना को आगे न बढ़ाए।

लंदन, सिंगापुर और अमेरिका में मीटिंग्स

सूत्रों का कहना है कि फ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने पिछले कुछ महीनों में सिंगापुर, अमेरिका और लंदन में निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। ऐसा इसलिए ताकि प्राइवेट फंड जुटाने की संभावनाओं को परखा जा सके। CEO कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में कंपनी की टॉप टीम ने पिछले कुछ महीनों में कई दिग्गज अमेरिकी बैंकरों से मुलाकात की है। इनमें गोल्डमैन सैक्स, जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका (BofA), सिटीग्रुप आदि शामिल हैं। निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाने के लिए एक्सिस बैंक, JM फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्रमुख भारतीय बैंकरों के प्रमुखों से भी बातचीत की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें