दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) पब्लिक इश्यू के जरिये 10 बिलियन डॉलर यानी 73,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। लेकिन Flipkart का IPO भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में लॉन्च होगा। कंपनी अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने के लिए यह IPO इस वित्त वर्ष यानी 2021-22 की अंतिम तिमाही में लॉन्च कर सकती है।
US Markets में फ्लिपकार्ट के IPO को रोलआउट करने की तैयारियों के लिए Walmart ने एक इंटरनल टीम का गठन किया है। यह टीम IPO लॉन्च करने के सभी पहलुओं पर गौर करेगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार करेगी। आपकतो बता दें कि Walmart इससे पहले SPAC रूट के जरिये Flipkart को अमेरिका में लिस्ट कराना चाहती थी।
SPAC रूट के जरिये कंपनियों को लिस्ट कराने में अधिक स्क्रूटिनी नहीं होती है। अगर फ्लिपकार्ट अपना IPO लॉन्च करने में सफल होती है तो अमेरिका सहित किसी भी विदेशी बाजार में में किसी भी भारतीय कंपनी का यह सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा। IPO लॉन्च करने में मदद के लिए वॉलमार्ट ने गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) को हायर किया है।
आपको बता दें कि वर्ष 2018 में Walmart ने Flipkart में 77% हिस्सेदारी 16 बिलियन डॉलर में खरीदी थी। इसके बाद 2020 में एक फाइनेंशिंग राउंड में 1.2 बिलियन डॉलर इंवेस्ट करके Walmart ने Flipkart में अपनी हिस्सेदारी 82% कर ली।
इसके बाद जुलाई 2020 में फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट इंडिया का अधिग्रहण कर लिया और एक डिजिटल B2B शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट होलसेल (Flipkart Wholesale) लॉन्च किया। Flipkart ने कहा कि IPO लॉन्च करना हमेशा से कंपनी की लॉन्ग टर्म स्ट्रैटिजी का हिस्सा थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
