Get App

Fusion CX IPO: ₹702 करोड़ का इश्यू 4 गुना भरकर बंद, अलॉटमेंट 19 अक्टूबर को; ऐसे करें चेक

Fusion CX IPO: कंपनी वॉइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग के जरिए मल्टीचैनल कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध कराती है। यह AI डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस भी देती है। ग्रे मार्केट में Fusion CX का शेयर 6.23 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 1:00 PM
Fusion CX IPO: ₹702 करोड़ का इश्यू 4 गुना भरकर बंद, अलॉटमेंट 19 अक्टूबर को; ऐसे करें चेक
Fusion CX के शेयर NSE और BSE पर 22 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

मेनबोर्ड सेगमेंट में फ्यूजन CX का ₹702 करोड़ का IPO 4.68 गुना भरकर बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.21 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.73 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 5.99 गुना भरा। अब 19 अक्टूबर अलॉटमेंट फाइनल होने की डेट है। जिन लोगों ने Fusion CX IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में Fusion CX सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें