Gandhar Oil Refinery IPO : वॉइट ऑयल सप्लाई करने वाली गांधार ऑयर रिफाइनरी के आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 30 नवंबर को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 45 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। गांधार ऑयल के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस 169 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 245 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। 24 नवंबर को बोली के अंतिम दिन इस आईपीओ को 64.07 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
एनालिस्ट्स ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के शेयर अपर प्राइस बैंड से 44 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है जहां आईपीओ शेयर लिस्ट होने तक खरीदे और बेचे जा सकते हैं। इस आईपीओ के लिए 160-169 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय
स्टॉकबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट प्रथमेश मस्देकर ने कहा कि गांधार टॉप दो व्हाइट ऑयल कंपनियों में से एक है और रेवेन्यू के हिसाब से वैश्विक स्तर पर टॉप पांच कंपनियों में शुमार होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। उनका मानना है कि FY23 की कमाई के आधार पर अपर प्राइस बैंड पर 7.1x के पी/ई पर इस इश्यू का उचित मूल्यांकन किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, उन्हें मीडियम से लॉन्ग टर्म के साथ अपने शेयरों को होल्ड करने की सलाह है।
मेहता इक्विटीज के रिसर्ट एनालिस्ट राजन शिंदे को इश्यू प्राइस पर 30-40 फीसदी के हेल्दी लिस्टिंग गेन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि कंपनी ने व्हाइट ऑयल में एक खास स्थान बनाया है और इसने डायवर्सिफाइड इंडस्ट्रियल यूजर्स को सेवा प्रदान की है, जिससे इस कंपनी को इस सेक्टर में अपने पियर्स के मुकाबले बढ़त मिलती है। हम आवंटित निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे लिस्टिंग के दिन हमारी उम्मीदों से अधिक मुनाफा बुक करें।"
कुल को 64.07 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 64.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसे 2.12 करोड़ शेयरों के मुकाबले 136.1 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 129 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों ने 28.95 गुना और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल ने 62.2 गुना शेयर बुक किए हैं।