Glenmark Life Sciences IPO: API बनाने वाली इस कंपनी का IPO 27 जुलाई को खुला था और आज यानी 29 जुलाई को बंद होगा। कंपनी अपने इश्यू से 1514 करोड़ रुपए जुटा रही है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दूसरे दिन के अंत तक Glenmark Life Sciences का इश्यू 5.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
29 जुलाई को ग्रे मार्केट में Glenmark Life Sciences के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 140 रुपए है। कंपनी का इश्यू प्राइस 695-720 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 860 रुपए के करीब हो सकती है। हालांकि अभी लिस्टिंग में वक्त है और अगर इस बीच ग्रे मार्केट प्रीमियम घटता है तो उसका असर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर भी देखने को मिल सकती है।
कब होगा शेयरों का आवंटन और लिस्टिंग
Glenmark Life Sciences के शेयरों का अलॉटमेंट 3 अगस्त को हो सकता है। अगर आपको शेयर नहीं मिले तो आपके खाते में 4 अगस्त तक पैसे वापस आ जाएंगे। अगर आपको शेयर मिले होंगे तो 5 अगस्त तक ये आपके डिमैट अकाउंट में नजर आने लगेंगे। हालांकि अभी लिस्टिंग की कोई पक्की तारीख तय नहीं है लेकिन पहले से तय शिड्यूल के हिसाब से यह 6 अगस्त 2021 को लिस्ट हो सकती है।