Glenmark Life Sciences IPO: इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा, निवेश से पहले जानिए इसकी हर खास बात

Glenmark Life Sciences IPO: कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 695-720 रुपए है

अपडेटेड Jul 22, 2021 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement

Glenmark Life Sciences IPO: एक्टिव फार्मा इंग्रेडिएंड्स कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंस  का इश्यू अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है। अगर आप निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इसकी खास बातें। कंपनी का इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा।  

पब्लिक इश्यू

ग्लेनमार्क लाइफ साइंस 1060 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगा और 63 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

IPO की तारीख

कंपनी का इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा। अगर कंपनी एंकर इनवेस्टर्स के जरिए फंड जुटाती है तो एंकर बुक 26 जुलाई को खुलेगा।

प्राइस बैंड


ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का प्राइस बैंड 695-720 रुपए है। लोअर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 1497.85 करोड़ रुपए जुटा सकती है। जबकि हायर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 1513.6 करोड़ रुपए जुटाएगी।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ग्लेनमार्क लाइफ साइंस इस फंड का इस्तेमाल बकाया रकम चुकाने में करेगी जो उसने API बिजनेस को अलग करने में खर्च किया था। इसमें कंपनी 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी जबकि 152.76 करोड़ रुपए कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज में खर्च किए जाएंगे।

लॉट साइज और रिजर्व पोर्शन

अगर आप ग्लेनमार्क लाइफ साइंस के IPO में निवेश करना चाहते हैं तो कम से कम 20 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,400 रुपए का निवेश करना होगा। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का मैक्सिमम इनवेस्टमेंट 1,85,299 रुपए हो सकता है। किसी भी IPO में रिटेल इनवेस्टर्स 2 लाख रुपए से ज्यादा निवेश नहीं कर सकते हैं।

कंपनी के इश्यू का 50 फीसदी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स और 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। 

कंपनी की बैलेंस शीट

ग्लेनमार्क लाइफ साइंस को फिस्कल ईयर 2021 में 351.58 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी 1885.16 करोड़ रुपए थी। इससे एक साल पहले फिस्कल ईयर 2020 में कंपनी का प्रॉफिट 313.09 करोड़ रुपए और आमदनी 1537.31 करोड़ रुपए था। जबकि इससे एक साल पहले यानी फिस्कल ईयर 2019 में कंपनी का प्रॉफिट 195.59 करोड़ रुपए और आमदनी 886.42 करोड़ रुपए थी।

कंपनी का प्रोफाइल

ग्लेनमार्क फार्मा का API मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस 2019 में अलग कर दिया गया ताकि ग्लेनमार्क लाइफ बेहतर ढंग से अपना काम कर सके। अब ग्लेनमार्क लाइफ का फोकस API बिजनेस पर ज्यादा है।

मार्च 2021 तक ग्लेनमार्क लाइफ के पोर्टफोलियो में 120 मोलेक्यूल्स हैं। कंपनी इंडिया में API बेचती है और यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, जापान और दुनिया के बाकी हिस्सों में API निर्यात करती हैं।
   
सेलेक्ट हाई वैल्यू, लंबी बीमारी के इलाज में काम आने वाले API में कंपनी लीडरशिप पोजीशन में हैं।

प्रमोटर और मैनेजमेंट

ग्लेनमार्क लाइफ की प्रमोटर कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा है। ग्लेनमार्क लाइफ में प्रमोटर कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

ग्लेन सालदानहा (Glenn Saldanha) कंपनी के चेयरमैन और नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से फार्मा साइंस में बैचलर की डिग्री हासिल की है।  उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के Leonard N. Stern School से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

वीएस मनी कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वह क्वालिफाइड CA हैं। कंपनी ज्वाइन करने से पहले वह भारतीय सिटी डेवलपर्स के प्रेसिडेंट (फाइनेंस) थे।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

ग्लेनमार्क लाइफ के शेयरों का आवंटन 3 अगस्त को होगा। अगर आपको शेयर नहीं मिल पाए हैं तो 4 अगस्त को आपका पैसा वापस आ जाएगा।
जिन लोगों को ग्लेनमार्क लाइफ का शेयर मिलेगा उनके डिमैट अकाउंट में यह 5 अगस्त को नजर आने लगेगा। शेयर बाजार में इसके शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त को होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

कंपनी के इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, BofA सिक्योरिटीज इंडिया और गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज हैं। जबकि DAM कैपिटल एडवाइजर्स, BOB कैपिटल मार्केट्स और SBI कैपिटल मार्केट्स ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।