Get App

Glenmark Life Sciences IPO: इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा, निवेश से पहले जानिए इसकी हर खास बात

Glenmark Life Sciences IPO: कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 695-720 रुपए है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2021 पर 3:22 PM
Glenmark Life Sciences IPO: इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा, निवेश से पहले जानिए इसकी हर खास बात

Glenmark Life Sciences IPO: एक्टिव फार्मा इंग्रेडिएंड्स कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंस  का इश्यू अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है। अगर आप निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो आइए जानते हैं इसकी खास बातें। कंपनी का इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा।  

पब्लिक इश्यू

ग्लेनमार्क लाइफ साइंस 1060 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगा और 63 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

IPO की तारीख

कंपनी का इश्यू 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद होगा। अगर कंपनी एंकर इनवेस्टर्स के जरिए फंड जुटाती है तो एंकर बुक 26 जुलाई को खुलेगा।

प्राइस बैंड

ग्लेनमार्क लाइफ साइंस का प्राइस बैंड 695-720 रुपए है। लोअर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 1497.85 करोड़ रुपए जुटा सकती है। जबकि हायर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 1513.6 करोड़ रुपए जुटाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें