Global Surfaces IPO : नेचुरल स्टोन प्रोसेस करने और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली कंपनी Global Surface का आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इस इश्यू में निवेश का आज दूसरा दिन था और यह अब तक 1.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस आईपीओ में 15 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। शेयर बाजार में आज भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। सब्सक्रिप्शन की रफ्तार धीमी होने की एक वजह यह हो सकती है। अब तक इस आईपीओ को 84,23,700 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं, जबकि ऑफर पर 77,49,000 शेयर हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा पूरी तरह भर गया है।
