Global Surfaces IPO: सोमवार को फाइनल होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट में फिसलकर इस लेवल पर आ गया शेयर

Global Surfaces IPO: नेचुरल स्टोन प्रोसेस करने और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली दिग्गज कंपनी Global Surfaces के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार को फाइनल होगा। 155 करोड़ रुपये का यह इश्यू 13-15 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और निवेशकों का भी अच्छा रिस्पांस मिला था। यह इश्यू 1221 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि ग्रे मार्केट में हालत अच्छी नहीं दिख रही है

अपडेटेड Mar 18, 2023 पर 3:32 PM
Global Surfaces IPO के 155 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 85.20 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और 25.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे।

Global Surfaces IPO: नेचुरल स्टोन प्रोसेस करने और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली दिग्गज कंपनी Global Surfaces के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार को फाइनल होगा। 155 करोड़ रुपये का यह इश्यू 13-15 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और निवेशकों का भी अच्छा रिस्पांस मिला था। यह इश्यू 1221 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि ग्रे मार्केट में हालत अच्छी नहीं दिख रही है और इश्यू खुलने के पहले 9 मार्च को 40 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर पहुंच गया था और अब यह महज 13 रुपये की जीएमपी पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय स्थिति अधिक महत्वपूर्ण हैं।

Global Surfaces IPO को कैसा मिला रिस्पांस

ग्लोबल सर्फेसेज के 155 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 85.20 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और 25.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। इश्यू का प्राइस बैंड 133-140 रुपये और लॉट साइज 100 शेयरों का था और ओवरऑल यह इश्यू 12.21 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) का हिस्सा 8.95 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का 33.10 गुना और खुदरा निवेशकों का 5.12 गुना सब्सक्राइब हुआ।


TCS Investment Strategy: एमडी-सीईओ के एकाएक इस्तीफे के बाद शेयर बेच दें या बने रहें, ऐसे बनाएं निवेश की स्ट्रैटजी

आईपीओ की सफलता के बाद नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों को सब्सिडियरी Global Surfaces FZE में निवेश किया जाएगा। इस निवेश का इस्तेमाल दुबई के द जेबेल अली फ्री जोन में इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज के लिए प्लांट बनाने में किया जाएगा। इसके अलावा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

शेयरों का अलॉटमेंट कैसे चेक करें

इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च यानी सोमवार को होगा। जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसों के रिफंड का प्रक्रिया 21 मार्च को शुरू होगी और जिन्हें अलॉट होंगे, उनके डीमैट खाते में यह 22 मार्च को क्रेडिट होंगे। शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसका स्टेटस रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड या बीएसई की साइट पर देख सकते हैं और इसका पूरा प्रोसेस स्टेपवाइज नीचे दिया जा रहा है। शेयरों की बीएसई-एनएसई पर 23 मार्च को लिस्टिंग होगी।

Adani Group के ये दो शेयर आएंगे ASM के पहले स्टेज में, सोमवार को लागू हो जाएगा नियम

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम Global Surfaces चुनें।

एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

रजिस्ट्रार Bigshare की साइट पर ऐसे देखें स्टेटस

https://www.bigshareonline.com/ पर जाएं।

यहां IPO Allotment Status दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

तीनों सर्वर में किसी एक को चुनें।

Company Selection के ड्रॉप मेन्यू में Global Surfaces चुनें।

इसके बाद सेलेक्शन टाइप में तीन विकल्प मिलेंगे- एप्लीकेशन नंबर/सीआईएफ नंबर, बेनेफिशिएरी आईडी और पैन नंबर। इन तीनों में से कोई एक चुनें।

एप्लीकेशन नंबर/सीआईएफ नंबर चुना है तो एप्लीकेशन नंबर, बेनेफिशिएरी आईडी चुना है तो एनएसडीएल या सीडीएसएल में से एक चुनकर अगली डिटेल्स और पैन नंबर चुना है तो इसे भरें।

इसके बाद सर्च पर क्लिक करें।

आपके एप्लीकेशन की पूरी डिटेल्स सामने आ जाएगी कि आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं और अलॉट हुए हैं तो कितने शेयर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।