Go Fashion IPO: पहले दिन 2.05 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेर पोर्शन 10.72 गुना भरा

Go Fashion IPO: कंपनी का इश्यू प्राइस 655-690 रुपए है और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 1013.61 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 5:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPO News

Go Fashion IPO: देश की सबसे बड़ी विमेंस बॉटम वियर ब्रांड्स Go Fashion का इश्यू पहले दिन 2.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 80.79 लाख इक्विटी शेयरों के बदले 1.65 करोड़ बोली लग चुकी है। इश्यू लॉन्च होने से एक दिन पहले 16 नवंबर को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 456.12 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Go Fashion के इश्यू का रिटेल पोर्शन पहले दिन तक 10.72 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 36% भरा है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में सिर्फ 14,973 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगी है।

Go Fashion IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश करना ठीक है?


कंपनी का प्राइस बैंड 655-690 रुपए है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी 1013.61 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। कंपनी के IPO में 125 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 1.28 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे। कंपनी की प्रमोटर PKS Family Trust और VKS Family Trust अपनी हिस्सेदारी बेच रही है।

कंपनी फ्रेश इश्यू का इस्तेमाल 120 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स शुरू करने में करेगी। इसके साथ ही फंड का कुछ हिस्सा वर्किंग कैपिटल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

Angel Broking के मुताबिक, वैल्यूएशन के लिहाज से देखें तो इश्यू जारी होने के बाद FY 2020 के लिए कंपनी का EV/EBITDA -30.2X है। यह कंपनी की प्रतिद्वंदी कंपनी TCNS Clothing के बराबर ही है। Go Fashion के रेवेन्यू ग्रोथ का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हायर ऑपरेटिंग मार्जिन और हाई रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) भी TCN Clothing के जैसा ही है।

Angel Broking के मुताबिक, कंपनी का वैल्यूएशन वाजिब लेवल पर है और इस आधार पर ब्रोकरेज फर्म ने इसके IPO में निवेश की सलाह दी है। हालांकि बाजार के जानकारों ने निवेशकों को चेताया है कि सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम को आधार बनाकर निवेश नहीं करना चाहिए। निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति को समझना जरूरी है।

Mint के मुताबिक, प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर ने कहा, "ग्रे मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं है। इसलिए, हर किसी को कंपनी की वित्तीय स्थिति को देखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "1013.61 करोड़ रुपए के IPO में सिर्फ 125 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है। साथ ही इश्यू का वैल्यूएशन भी ज्यादा है। टैक्सटाइल सेक्टर में हालिया चर्चा के कारण इस इश्यू में कुछ तेजी की उम्मीद की जा सकती है। इसलिए, बिडर्स को सलाह दी जाती है कि वे GMP पर निर्भर होने के बजाय कंपनी की बैलेंस शीट को बहुत बारीकी से देखें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।