Get App

Godavari Biorefineries IPO: कंपनी के इश्यूु की सुस्त शुरुआत, पहले दिन मिला 27% सब्सक्रिप्शन

गोदावरी बायोरिफाइनरीज के 555 करोड़ के IPO को बिडिंग के पहले दिन यानी 23 अक्टूबर को सुस्त शुरुआत मिली। कंपनी के इश्यू को पहले दिन 27 पर्सेंट सब्सक्रिप्शन मिला और निवेशकों ने 30.48 लाख इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि इस इश्यू का कुल ऑफर साइज 1.12 करोड़ शेयर है। इस IPO में 325 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 229.75 करोड़ के 65.26 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। यह इश्यू 25 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। इस IPO के लिए प्राइस बैंड 334-352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 8:53 PM
Godavari Biorefineries IPO: कंपनी के इश्यूु की सुस्त शुरुआत, पहले दिन मिला 27% सब्सक्रिप्शन
एथनॉल बनाने वाली इस कंपनी ने अपने 15 एंकर इनवेस्टर्स के जरिये 166.42 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Godavari Biorefineries IPO: गोदावरी बायोरिफाइनरीज के 555 करोड़ के IPO को बिडिंग के पहले दिन यानी 23 अक्टूबर को सुस्त शुरुआत मिली। कंपनी के इश्यू को पहले दिन 27 पर्सेंट सब्सक्रिप्शन मिला और निवेशकों ने 30.48 लाख इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि इस इश्यू का कुल ऑफर साइज 1.12 करोड़ शेयर है। इस IPO में 325 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 229.75 करोड़ के 65.26 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। यह इश्यू 25 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। इस IPO के लिए प्राइस बैंड 334-352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

एक्सचेंजों के पास मौजूद सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने लिए रिजर्व कुल शेयरों के 48 पर्सेंट हिस्से के लिए बिडिंग की, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने लिए अलग किए गए हिस्से के 12 पर्सेंट शेयरों की खरीदारी की। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने भी इश्यू के लिए बिडिंग शुरू की है और अपने लिए आवंटित कोटे के 0.2 पर्सेंट शेयरों की खरीदारी की है।

एथनॉल बनाने वाली इस कंपनी ने 22 अक्टूबर को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से अपने 15 एंकर इनवेस्टर्स के जरिये 166.42 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस एंकर बुक में जिन प्रमुख इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया, उनमें ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड वाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, 360 वन इक्विटी ऑपर्चूनिटी फंड, गोल्डमैन सैक्स आदि शामिल हैं।

इस ऑफर फॉर सेल के तहत इनवेस्टर मंडाला कैपिटल AG 49.26 लाख शेयरों की अपनी पूरी शेयरहोल्डिंग बेचकर गोदावरी रिफाइनरीज से निकल जाएगी। मुंबई की यह कंपनी बायो आधारित केमिकल, शुगर, एथनॉल और पावर बनाती है और उसके पास एथनॉल बनाने के लिए 570KLPD बायो-रिफानरी क्षमता वाली बायो-रिफाइनरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें