GoMechanic 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने के बाद लाएगी IPO, कंपनी के CEO ने दी जानकारी

GoMechanic के को-फाउंडर और CEO हिमांशु अरोड़ा ने कहा, अभी हमारी बाजार हिस्सेदारी करीब तीन फीसदी पर है और 2027 तक यह करीब 10 फीसदी हो जाएगी। हमें उम्मीद है कि 2027 तक हमारा ब्रांड लगभग 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करेगा। हमारा मानना ​​है कि गोमैकेनिक की ग्रोथ स्टोरी का अगला नेचुरल स्टेप आईपीओ होगा

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
GoMechanic को उम्मीद है कि वर्ष 2027 तक उसका नेट रेवेन्यू तीन गुना बढ़कर 700 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।

GoMechanic IPO: कार सर्विसेज और रिपेयर प्लेटफॉर्म GoMechanic को उम्मीद है कि वर्ष 2027 तक उसका नेट रेवेन्यू तीन गुना बढ़कर 700 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। इसके बाद कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च करेगी। गोमैकेनिक के को-फाउंडर और CEO हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि कंपनी की वर्तमान में बाजार हिस्सेदारी लगभग 3 फीसदी है और अगले तीन वर्षों में इसे 10% तक बढ़ाने का लक्ष्य है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 210 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 85 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया।

GoMechanic के CEO का बयान

अरोड़ा ने कहा, "अभी हमारी बाजार हिस्सेदारी करीब तीन फीसदी पर है और 2027 तक यह करीब 10 फीसदी हो जाएगी। हमें उम्मीद है कि 2027 तक हमारा ब्रांड लगभग 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करेगा। हमारा मानना ​​है कि गोमैकेनिक की ग्रोथ स्टोरी का अगला नेचुरल स्टेप आईपीओ होगा।"


कंपनी वर्तमान में 125 शहरों में 800 गैराज के जरिये सर्विस देती है और 2027 तक 500 शहरों में 2500 गैराज तक विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भी कदम रखते हुए अपनी ऑफरिंग को डायवर्सिफाइड करने पर विचार कर रही है।

गोमैकेनिक का मार्च 2023 में लाइफलॉन्ग ग्रुप की सब्सिडियरी Servizzy ने अधिग्रहण किया था। इसके पिछले मैनेजमेंट के तहत वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पाए जाने के बाद निवेशकों ने फर्म की बिक्री का फैसला किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।