Graphisads का IPO आज 5 दिसंबर तक 3.86 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आज इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन है। इसे कुल 1.75 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 48.12 लाख शेयर हैं। यह आईपीओ 30 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए ऑफर प्राइस 111 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 53.41 करोड़ रुपये जुटाने का है।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
अब तक के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों के मुताबिक इस आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा कुल 5.52 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 2.01 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
रिटेल निवेशक कम से कम 1200 शेयरों के लिए और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,33,200 रुपये का निवेश करना होगा। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) को न्यूनतम दो लॉट या 2,400 शेयरों के लिए बोली लगाने की जरूरत है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर 2023 को किए जाने की संभावना है। कंपनी के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे, जिसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 13 दिसंबर 2023 तय की गई है।
यह कंपनी साल 1987 में इनकॉर्पोरेट हुई है। ग्राफिसैड्स एक इंटीग्रेटेड मार्केटिंग, एडवर्टाइजिंग और कम्युनिकेशन एजेंसी है। यह अपने ग्राहकों को 360-डिग्री सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। यह गवर्नमेंट सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और अन्य पब्लिक सेक्टर एंटिटी द्वारा प्राप्त ऑर्डर पर एडवर्टाइजिंग सर्विसेज प्रदान करती है।