Get App

Groww IPO: ₹3000 करोड़ की एंकर बुक को मिलीं ₹50000 करोड़ की बोलियां, इन दिग्गजों ने लगाया दांव

Groww IPO 6632.30 करोड़ रुपये का है। घरेलू फंड्स ने इसमें अच्छी दिलचस्पी दिखाई है। एंकर बुक के तहत देश के 10 बड़े म्यूचुअल फंड्स में से 8 ने निवेश किया है। ग्रो के 1.4 करोड़ से ज्यादा एक्टिव रिटेल इनवेस्टर हैं। IPO में 1,060 करोड़ रुपये के 10.60 करोड़ नए शेयर जारी होने वाले हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 1:15 PM
Groww IPO: ₹3000 करोड़ की एंकर बुक को मिलीं ₹50000 करोड़ की बोलियां, इन दिग्गजों ने लगाया दांव
Groww IPO की लिस्टिंग BSE, NSE पर 12 नवंबर को होने की उम्मीद है।

वेल्थ-टेक फर्म ग्रो (Groww) की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का IPO 4 नवंबर से खुल रहा है। इश्यू की ओपनिंग से पहले बड़े घरेलू म्यूचुअल फंड्स और विदेशी फंड्स से 50,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं। मनीकंट्रोल को कुछ बैंकिंग सूत्रों से पता चला है कि एंकर बुक लगभग 3,000 करोड़ रुपये की है और 15 गुना से ज्यादा ओवरसब्सक्राइब हो गई है। यानि कि कंपनी ने एंकर बुक में जितने शेयर रखे, निवेशकों ने उससे कई गुना ज्यादा खरीदने की इच्छा जताई।

एंकर बुक के तहत देश के 10 बड़े म्यूचुअल फंड्स में से 8 ने निवेश किया है। इनमें SBI म्यूचुअल फंड भी शामिल है। साथ ही सिकोइया कैपिटल, ड्रैगनियर इनवेस्टमेंट ग्रुप और कोट्यू मैनेजमेंट जैसे प्रमुख अमेरिकी निवेशकों ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया है। ग्रो का IPO 6632.30 करोड़ रुपये का है। एक सूत्र ने बताया कि इस साइज पर यह IPO कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 7 अरब डॉलर पर पहुंचा देगा।

ग्रो के प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूचुअल फंड्स, शेयरों, F&O, ETFs, IPOs, डिजिटल गोल्ड और अमेरिकी स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता है। ग्रो के 1.4 करोड़ से ज्यादा एक्टिव रिटेल इनवेस्टर हैं। इसे 2016 में शुरू किया गया था। कंपनी के प्रमोटर ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह हैं।

प्राइस बैंड और लिस्टिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें