Groww IPO : देश के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकर GROWW (बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स) का IPO 4 नवंबर से लॉन्च होने वाला है। इश्यू के जरिए कंपनी की करीब 6 हजार 600 करोड़ जुटाने की योजना है। यह आईपीओ 4 नवंबर को खुलकर 7 नवंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 95-100 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 150 शेयर है। 6,632.30 करोड़ रुपए के इस इश्यू में 1,060 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 5,572.30 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
