MTAR Technologies IPO: ग्रे मार्केट में चार गुना प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है शेयर

MTAR Technologies: कंपनी अपने इश्यू प्राइस से 74.8-76.5 फीसदी ऊपर 1005-1015 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, जबकि कंपनी का इश्यू प्राइस 574-575 रुपए है

अपडेटेड Mar 04, 2021 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement

MTAR Technologies के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम ग्रे मार्केट में एक हफ्ते के भीतर चार गुना से ज्यादा चढ़ गया। पिछले तीन दिन से लगातार शेयर बाजार में जारी तेजी का भी इस पर असर हुआ है। MTAR Technologies के IPO को रिटेल इनवेस्टर्स और HNI से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

MTAR Technologies के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 430-440 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का प्राइस बैंड 574-575 रुपए है। IPO वॉच के मुताबिक, कंपनी अपने इश्यू प्राइस से 74.8-76.5 फीसदी ऊपर 1005-1015 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

23 फरवरी को कंपनी के अनलिस्टेड शेयर 100-110 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। जबकि पिछले हफ्ते यह बढ़कर 170-180 रुपए प्रीमियम पर आ गया था। ये शेयर 3 मार्च को 430-440 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

पहले दिन के सब्सक्रिप्शन के बाद ही MTAR Technologies का IPO 3.68 गुना सब्सक्राइब हो गया है। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन पहले दिन ही 7 गुना भर गया है। वहीं HNI का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।

क्या है जानकारों की राय

एनालिस्ट्स का मानना है कि सरकार का फोकस मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों पर पड़ा है जिससे MTAR Technologies जैसी कंपनियों को फायदा होगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट लिखिता चीपा ने MTAR Technologies के इश्यू में निवेश करने की सलाह दी है। उन्हें उम्मीद है कि इसकी लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम पर होगी।

MTAR Technologies में निवेश की सलाह देते हुए चीपा ने यह भी बताया कि यह टेक कंपनी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और अमेरिका की ब्लूम एनर्जी की अहम पार्टनर है। इसके साथ ही कंपनी के क्लाइंट्स लिस्ट में भारत डायनेमिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसी कई भारतीय कंपनियां हैं।

MTAR Technologies इजरायल की राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और एल्बिट सिस्टम्स के साथ भी काम करती है। कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस और एनर्जी सेक्टर के क्षेत्र में पिछले 40 साल से अपनी सेवाएं दे रही है।

Hem Securities की आस्था जैन की इस आईपीओ में सब्सक्राइब करने की सलाह है। आस्था जैन का कहना है कि इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन और लंबी अवधि दोनों नजरिए से पैसे लगाने की सलाह है। आस्था का कहना है कि कंपनी क्लाइंट लिस्ट काफी जोरदार है। ये देशी और विदेशी दोनों तरह के ग्राहकों को अपनी सेवाएं देती है। इसकी ऑर्डर बुक भी काफी मजबूत है। कंपनी पर कर्ज भी बहुत कम है। कंपनी डिफेंस सेक्टर को कैटर करती है। आगे इस सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं जिसका फायदा कंपनी को मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।