हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज (Hemant Surgical Industries) के SME IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 25 मई को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही यह 27.57 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ में शुक्रवार, 26 मई तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 85-90 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग 24.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 फीसदी, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा आरक्षित रखा गया है।
