Get App

Heranba Industries IPO: शेयरों का अलॉटमेंट हो गया, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं

Heranba Industries IPO: कंपनी के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और इसका इश्यू 83.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2021 पर 12:52 PM
Heranba Industries IPO: शेयरों का अलॉटमेंट हो गया, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं

Heranba Industries IPO: इस एग्रो केमिकल कंपनी ने अपने शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया है। Heranba का IPO 23 फरवरी को खुला था और 25 फरवरी को बंद हुआ था। कंपनी की योजना IPO के जरिए 625 करोड़ रुपए जुटाने की है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और इसका इश्यू 83.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इश्यू का क्वलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 67.45 गुना और रिटेल कोटा 11.84 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं HNI का कोटा 271.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि Heranba की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम पर होगी।

अगर आपने भी Heranba के IPO में निवेश किया है तो अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

BSE पर ऐसे चेक करें

सबसे पहले BSE के इस लिंक पर क्लिक करें- https://bit.ly/2MePtmI

इसके बाद Equity पर क्लिक करें और Heranba को सेलेक्ट करें।

अब अपना एप्लिकेशन नंबर और PAN डालें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें