ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स (Hero Motors) ने अपनी आईपीओ की योजना टाल दी है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने यह जानकारी दी। सेबी ने एक अपडेट में बताया कि हीरो मोटर्स ने 5 अक्टूबर को अपना DRHP वापस ले लिया है। बता दें कि कंपनी ने अगस्त 2024 में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाने की थी।
