Get App

Wiscon IPO Listing: खुदरा निवेशकों को नहीं पसंद था आईपीओ! अब फ्लैट एंट्री के बाद शेयर लाल

Wiscon IPO Listing: विस्कॉन इंडस्ट्रीज देश भर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचती और सप्लाई करती है। अब आईपीओ को फीके रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:12 AM
Wiscon IPO Listing: खुदरा निवेशकों को नहीं पसंद था आईपीओ! अब फ्लैट एंट्री के बाद शेयर लाल
Wiscon IPO Listing: विस्कॉन का ₹110 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-29 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Wiscon IPO Listing: देश भर में एलईडी टीवी, एयर कूलर्स, वॉशिंग मशीन और एसी बेचने वाली विस्कॉन इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला और खुदरा निवेशकों के साथ-साथ NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) का हिस्सा आधे से थोड़ा अधिक ही भर पाया था। आईपीओ के तहत ₹204 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹204.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को न कोई लिस्टिंग गेन मिला और न ही लिस्टिंग पर कोई घाटा हुआ। आईपीओ निवेशकों को और शॉक तब लगा, जब शेयर फिसलकर गए। टूटकर यह ₹201.00 (Wiscon Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 1.47% घाटे में हैं।

Wiscon IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

विस्कॉन का ₹110 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-29 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.24 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.62 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.66 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹88 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले ₹22 करोड़ के 10,78,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹15.04 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी के लिए WOS, डालमियाम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में निवेश; ₹35.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए WOS, डालमियाम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में निवेश, ₹17.00 वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹5.23 करोड़ मार्केटिंग और प्रमोशन और बाकी पैसे आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें