BLS पॉलिमर्स की 3 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग जबरदस्त रही। शेयर ने BSE पर 62.7 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹244.10 और NSE पर 65.3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹248 पर शुरुआत की। IPO प्राइस ₹150 था। कंपनी का ₹255 करोड़ का IPO 241.22 गुना भरा था। इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 200.25 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 559.20 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 128.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
