Highway Infra IPO: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HIL) का IPO भी फिलहाल सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है। इस आईपीओ में निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पांस दिखाया है। बुधवार, 6 अगस्त को अपनी बोली के दूसरे दिन इसे दोपहर 01:30 बजे तक 53 गुना का मजबूत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर IPO 5 अगस्त से 7 अगस्त तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा।
ये है सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा
रिटेल निवेशक (Retail): 56 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक (NII): 67 गुना
योग्य संस्थागत खरीदार (QIB): 5.54 गुना
इस मेनबोर्ड IPO का लक्ष्य ₹130 करोड़ जुटाना है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹65 से ₹70 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 211 शेयर है। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को इस IPO के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम ₹13,715 की पूंजी की आवश्यकता होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 8 अगस्त को होने की संभावना है। वहीं कंपनी के शेयर 12 अगस्त को BSE और NSE दोनों पर सूचीबद्ध हो सकते है।
अब जानिए कंपनी के बारे में
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HIL) की स्थापना 1995 में हुई थी। यह एक भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है जो मुख्य रूप से टोलवे संग्रह और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन) परियोजनाओं में लगी हुई है, जिसकी रियल एस्टेट में भी उपस्थिति है। कंपनी 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में टोल सिस्टम का संचालन करती है, जिसमें ANPR और RFID-आधारित ETC जैसी तकनीकों का लाभ उठाया जाता है। 31 अगस्त, 2024 तक, इसने 24 टोल परियोजनाएं पूरी की थीं और 7 का संचालन कर रही थी।
वित्तीय वर्ष 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष और 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच कंपनी का राजस्व 13% गिर गया, जबकि कर के बाद लाभ (PAT) 5% बढ़ गया।
GMP से मिल है जबरदस्त लिस्टिंग गेन के संकेत
आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर वर्तमान में ₹108 पर कारोबार कर रहे है, जबकि IPO का ऊपरी मूल्य ₹70 है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹38 है, जो इसके इश्यू मूल्य से 54.29% अधिक है। यह मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।
क्या आपको आवेदन करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानिए
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट: स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट ने लिस्टिंग गेन और दीर्घकालिक निवेश दोनों के लिए 'सब्सक्राइब' रेटिंग की सिफारिश की है। फर्म ने टोल प्रबंधन के लिए ANPR जैसी उन्नत तकनीकों में कंपनी के निवेश की सराहना की और कहा कि इसकी ऑर्डर बुक, मुख्य रूप से EPC परियोजनाओं द्वारा संचालित, भविष्य के राजस्व के लिए स्पष्टता प्रदान करती है।
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स : दीर्घकालिक के लिए सब्सक्राइब' की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि HIL भारत के टोलवे और EPC अवसंरचना क्षेत्र में एक विशिष्ट अवसर प्रस्तुत करता है, जिसे लगातार वृद्धि और एक मजबूत ऑर्डर बुक का समर्थन प्राप्त है।