Highway Infra IPO: अंतिम दिन 211 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, GMP में भारी उछाल, जानिए कितना हो सकता है मुनाफा?

Highway Infra IPO: आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल ₹111 पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि IPO का ऊपरी मूल्य ₹70 है। इसका GMP ₹41 है, जो इश्यू प्राइस पर निवेशकों को 58% से अधिक का लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ रिटेल कोटे में 131.27 गुना सब्सक्राइब हुआ

Highway Infra IPO: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। बोली लगाने के अंतिम दिन इस इश्यू को 211 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2:20 बजे तक इस IPO को ऑफर पर मौजूद 1.60 करोड़ शेयरों के मुकाबले 339 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं, जिससे कुल सब्सक्रिप्शन 211.44 गुना रहा।

किस कोटे में किट हुआ सब्सक्रिप्शन?

गैर-संस्थागत निवेशक (NII): इस कैटेगरी को 360.81 गुना सब्सक्राइब किया गया।


खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (RII): रिटेल निवेशकों का कोटा 131.27 गुना सब्सक्राइब हुआ।

योग्य संस्थागत खरीदार (QIB): QIBs के हिस्से को 102.31 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

जानिए कंपनी और उसकी वित्तीय सेहत के बारे में

1995 में स्थापित, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HIL) एक इंडियन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है। यह मुख्य रूप से टोल संग्रह और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन) परियोजनाओं में लगी हुई है। कंपनी 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में टोल सिस्टम का संचालन करती है, और इसके लिए ANPR और RFID-आधारित ETC जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करती है। 31 अगस्त, 2024 तक, इसने 24 टोल परियोजनाएं पूरी की थीं और 7 का संचालन कर रही थी।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में इसका राजस्व 13% गिर गया, जबकि कर के बाद लाभ (PAT) 5% बढ़ गया।

GMP से मिले बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत

आईपीओ बाजार के पर्यवेक्षकों के अनुसार, हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल ₹111 पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि IPO का ऊपरी मूल्य ₹70 है। इसका मतलब है कि GMP ₹41 है, जो इश्यू प्राइस पर निवेशकों को 58% से अधिक का लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें- All Time Plastics IPO: खुल गया ₹400 करोड़ का आईपीओ, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।