Tata Tech IPO: क्या अभी टाटा मोटर्स का शेयर खरीदने पर निवेशकों को होगा फायदा?

Tata Technologies IPO: करीब 18 साल के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का IPO आने वाला है। टाटा टेक, टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है और निवेशकों को इस इश्यू का लंबे समय से इंतजार है

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 6:19 PM
Tata Technologies IPO: करीब 18 साल के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का IPO आने वाला है। टाटा टेक, टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है और निवेशकों को इस इश्यू का लंबे समय से इंतजार है

Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप करीब 18 सालों के बाद अपनी किसी कंपनी का इश्यू लाने जा रही है, जिसका निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Tech) ने पिछले महीने अपना IPO लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। यह टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी कंपनी है। ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, IPO के जरिए कंपनी अपने 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। इसमें से 8.11 करोड़ शेयर टाटा मोटर्स अपने हिस्से के बेचेगी। बाकी शयेरों में अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपनी होल्डिंग से 48.6 लाख शेयरों को बेचेगी।

बता दें कि टाटा मोटर्स की टाटा टेक में 74.69 फीसदी, अल्फा टीसी की 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है। 2004 में टीसीएस की लिस्टिंग के बाद से पहली बार टाटा ग्रुप की कोई कंपनी लिस्ट होने की तैयारी कर रही है।

टाटा मोटर्स को कैसे होगा फायदा?


एक्सपर्ट्स टाटा टेक्नोलॉजी के IPO के साथ-साथ टाटा मोटर्स के शेयर को लेकर भी बुलिश नजर आ रहे हैं। टाटा मोटर्स ने कभी 7.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर टाटा टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण किया था। ऐसे में उस IPO में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर कई गुना तक मुनाफा मिलने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि टाटा टेक ने अपने IPO के संभावित प्राइस बैंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- ग्लेनमार्क लाइफ में दिखेगी 23% की तेजी, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की सलाह से स्टॉक में आया उछाल

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस-प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने बताया, "टाटा टेक के पास टाटा ग्रुप जैसा बड़ा नाम है। इसके IPO को बाजार में जोश दिख सकता है। साथ ही यह IPO टाटामोटर्स का कैश फ्लो भी मुहैया कराएगा। IPO की संभावित कीतम करीब 40 रुपये प्रति शेयर है। ऐसे में इसका मार्केट कैप करीब 20,000 करोड़ के आसपास जाएगा। मजबूत आईटी बैकग्राउंड और ब्रांड के चलते बाजार में इसे अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद है।"

किसे कितने में मिले थे टाटा टेक के शेयर

ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक, टाटा मोटर्स को टाटा टेक के 30,30,06,000 शेयर 7.40 रुपये के औसत भाव, अल्फा टीसी होल्डिंग्स को 2,94,45,010 शेयर 25.10 रुपये के भाव और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 को 25.10 रुपये के औसत भाव पर 1,47,22,500 शेयर मिले हैं।

Tata Tech का क्या है कारोबार

टाटा टेक्नोलॉजीज ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है। यह दुनिया भर की ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर्स (OEMs) को शुरू से आखिरी तक सभी सॉल्यूशंस समेत प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह कंपनी एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्टेशन और कंस्ट्रक्शन हैवी मशीनरी जैसे अन्य उद्योगों में सर्विसेज देती है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।