Anya Polytech IPO: खाद और बैग बनाने वाली आन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स (Anya Polytech & Fertilizers) के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। तीन दिन में यह 439 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। इसके शेयरों का अलॉटमेंट भी 31 दिसंबर को ही फाइनल हो चुका है। आईपीओ निवेशकों को 14 रुपये के भाव में शेयर जारी हुए हैं। अब एनएसई एसएमई पर 2 जनवरी को लिस्टिंग का इंतजार है। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 6 रुपये यानी 42.86% फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा।
