Nuvoco Vistas IPO: बिल्डिंग मटीरियल बनाने वाली कंपनी Nuvoco Vistas के शेयरों का अलॉटमेंट 17 अगस्त को होने वाला है। अगर आपको Nuvoco Vistas के शेयर नहीं मिले तो आपका पैसा 18 अगस्त तक रिफंड आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को Nuvoco Vistas के शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में यह 20 अगस्त को नजर आने लगेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त को है।
अगर आपने भी Nuvoco Vistas के इश्यू में निवेश किया था तो ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
Nuvoco Vistas Corporation ने 5000 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। इसमें 1500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 3500 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। Nuvoco Vistas का इश्यू प्राइस 560-570 रुपए था। कंपनी का इश्यू 7 अगस्त को खुला और 9 अगस्त को बंद हुआ था।