Clay Craft India का 110.11 करोड़ रुपये का IPO 103.06 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब सोमवार, 22 जून को इसका अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। शेयरों की लिस्टिंग 24 जून को NSE SME पर होने वाली है। ग्रे मार्केट पर नजर डालें तो कंपनी के शेयर फाइनल इश्यू प्राइस 203 रुपये से 22.17% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जिन लोगों ने क्ले क्राफ्ट इंडिया के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
Kfin Technologies की वेबसाइट से
क्ले क्राफ्ट इंडिया बोन चाइना क्रॉकरी और सिरेमिक टेबलवेयर बनाती है। कंपनी बेहतरीन क्वालिटी वाले डाइनिंग प्रोडक्ट्स बनाती है, जैसे कि प्लेट, कप, सॉसर, मग और किचन का दूसरा सामान। इनका इस्तेमाल घरों, होटलों और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में बड़े पैमाने पर किया जाता है। कंपनी के प्रमोटर राजेश नारायण अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भारत अग्रवाल और दीपक अग्रवाल हैं।
पब्लिक इश्यू में 54 लाख नए शेयर जारी हुए। ऑफर फॉर सेल नहीं था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 119.19 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 153.95 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 71.76 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Clay Craft India की वित्तीय सेहत
क्ले क्राफ्ट इंडिया का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 184.57 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 154.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27.01 करोड़ रुपये रहा, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 20.76 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर 49.98 करोड़ रुपये की उधारी थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।