Tatva Chintan IPO share allotment Status: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं

Tatva Chintan IPO: जानिए डिमैट अकाउंट में कब नजर आएंगे शेयर और कब है लिस्टिंग

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement

Tatva Chintan IPO share allotment Status: गुजरात की Tatva Chintan Pharma कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज होने वाला है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था। अपने आखिरी दिनों तक Tatva Chintan का IPO 180 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस साल Tatva Chintan से ज्यादा सब्सक्रिप्शन सिर्फ MTAR Tech का हुआ था। MTR Tech का इश्यू 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Tatva Chintan के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल हो रहा है। अगर आपको शेयर नहीं मिलते हैं तो आपके अकाउंट में 27 जुलाई तक पैसे वापस आ जाएंगे। अगर आपको शेयर मिलते हैं तो वह 28 जुलाई को शेयर आपके डिमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 29 जुलाई को होने वाली है। लेकिन अगर आप डिमैट अकाउंट में शेयरों के आने से पहले यह चेक करना चाहते हैं कि आपको शेयर मिले या नहीं तो ऐसे कर सकते हैं। हालांकि अभी अलॉटमेंट नहीं हुआ है। अलॉटमेंट 26 जुलाई को होने वाला है।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ लिंक पर लॉग इन करें और आईपीओ सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना  DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।

अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।


फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा।

इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।

BSE पर ऐसे चेक करें स्टेटस

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx सबसे पहले इस लिंक पर लॉग इन करें। यहां आप इक्विटी पर क्लिक करें।

इसके बाद इश्यू नेम में Tatva Chintan Pharma डालें। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर  डालें। उसके बाद Im not a robot पर क्लिक करें।

फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके  कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।