HP Adhesives IPO: एडहेसिव बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर इश्यू प्राइस से 16.42% ऊपर हुई है। 27 दिसंबर को HP Adhesives के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 16.42% यानी 45 रुपए प्रीमियम के साथ 319 रुपए पर हुई है। जबकि NSE पर इसकी लिस्टिंग 14.96% यानी 41 रुपए प्रीमियम के साथ 315 रुपए पर हुई है।
कंपनी का इश्यू 15 दिसंबर को खुला और 17 दिसंबर को बंद हुआ था। इसका इश्यू 20.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 81 गुना बोली लगी थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने हिस्से में 19 गुना और क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 1.82 गुना भरा था।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल?
HP Adhesives फ्रेश इश्यू से जुटाए फंड का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज की जरूरतों में होगा। कंपनी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नारंगी गांव की अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार और इसके पास मौजूद एक अन्य प्लॉट नई यूनिट शुरू करने में खर्च करेगी। कंपनी अपनी मौजूदा प्रोडक्ट लाइंस की क्षमता भी बढ़ाएगी और पोर्टफोलियो में नए प्रोडक्ट जोड़ेगी।