HP Telecom IPO: Apple प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी का आ रहा है आईपीओ, 20 फरवरी से निवेश का मौका

HP Telecom IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी तक होने की उम्मीद है। निवेशक 28 फरवरी से NSE इमर्ज पर एचपी टेलीकॉम के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। इश्यू के लिए 108 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया गया है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
HP Telecom SME IPO: गुजरात स्थित मोबाइल फोन और एक्सेसरीज डिस्ट्रीब्यू करने वाली कंपनी एचपी टेलीकॉम अपना आईपीओ लाने जा रही है।

HP Telecom SME IPO: गुजरात स्थित मोबाइल फोन और एक्सेसरीज डिस्ट्रीब्यू करने वाली कंपनी एचपी टेलीकॉम अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह पब्लिक इश्यू 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह अगले सप्ताह घोषित होने वाला पहला आईपीओ होगा। निवेशकों के पास इस SME आईपीओ में 24 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा। एचपी टेलीकॉम का इरादा आईपीओ के जरिए 34.22 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके तहत 31.69 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।

HP Telecom IPO के बारे में

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी तक होने की उम्मीद है। निवेशक 28 फरवरी से NSE इमर्ज पर एचपी टेलीकॉम के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। इश्यू के लिए 108 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया गया है। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। इसमें केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, यानी इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।


HP Telecom कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

एचपी टेलीकॉम आईपीओ से प्राप्त फंड में से 30 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और 3.5 करोड़ रुपये का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

एचपी टेलीकॉम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गुजरात में एप्पल इंक की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर है। पिछले वित्त वर्ष में एप्पल प्रोडक्ट्स ने कंपनी के रेवेन्यू में 85 फीसदी का योगदान दिया। इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज को इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।