HRH Next Services की शानदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 13.8% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

HRH Next Services IPO Listing: एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर बुधवार को अपने IPO प्राइस के मुकाबले 13.88 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 36 रुपये प्रति शेयर था, जबकि इसकी लिस्टिंग 41 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग से पहले, इसके शेयर ग्रे मार्केट में 25 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 12:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HRH Next Services Listing: आईपीओ के जरिए कंपनी ने 9.57 करोड़ रुपये जुटाए

HRH Next Services IPO Listing: एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर बुधवार को अपने IPO प्राइस के मुकाबले 13.88 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 36 रुपये प्रति शेयर था, जबकि इसकी लिस्टिंग 41 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग से पहले, इसके शेयर ग्रे मार्केट में 25 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक सिस्टम है, जहां आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयरों में कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को ट्रैक करते हैं।

एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज, एक बीपीओ सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है। इसका आईपीओ पिछले हफ्ते 27 से 29 दिसंबर के बीच खुला था और इसे 62 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई थी, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 63.53 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (HNI) ने आरक्षित हिस्से का 60.6 गुना बोली लगाई।

आईपीओ के जरिए कंपनी ने 9.57 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल दो कॉल सेंटर शुरू करने और कंप्यूटर सिस्टम की खरीद में करेगी। बाकी धनराशि का इस्तेमाल अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- Adani Ports ने इस कारण बढ़ाया कारोबारी टारगेट, शेयरों को मिल गया तगड़ा सपोर्ट

अंकित संजय शाह, परीक्षित पंकज शाह और तारा संजय शाह कंपनी के प्रमोटर हैं। फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर थी। वहीं कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज इसकी रजिस्ट्रार थी और निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स इस इश्यू के लिए मार्केट-मेकर्स था।

HRH नेक्स्ट सर्विसेज एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी है। यह चैट सपोर्ट, बैकएंड सपोर्ट, वॉयस सपोर्ट और ईमेल सपोर्ट जैसी सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी के बिजनेस क्लाइंट्स में टेलीकॉम, फूड टेक, ऑटो टेक, ई-कॉमर्स, फिनटेक, एजुकेशन, हेल्थकेयर, गवर्नमेंट और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।