ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का पब्लिक इश्यू 12 दिसंबर को खुलने जा रहा है। कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़ के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है। IPO का साइज कितना है, इसके बारे में आधिकारिक डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। लेकिन उम्मीद है कि यह 10,000 करोड़ रुपये का रह सकता है। इस इश्यू में एंकर निवेशक 11 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं। 16 दिसंबर को IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 17 दिसंबर को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग 19 दिसंबर को BSE, NSE पर होगी।
