Get App

IdeaForge Technology IPO : ग्रे मार्केट में अब भी बना हुआ है क्रेज, शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद दमदार लिस्टिंग की उम्मीद

IPO क्लोज होने के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 5 जुलाई को फाइनल होने की संभावना है। शेयर 7 जुलाई को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग 10 जुलाई को होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 03, 2023 पर 5:55 PM
IdeaForge Technology IPO : ग्रे मार्केट में अब भी बना हुआ है क्रेज, शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद दमदार लिस्टिंग की उम्मीद
ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के आईपीओ क निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह इश्यू कुल 106.06 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ क्लोज होने के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 5 जुलाई को फाइनल होने की संभावना है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 6 जुलाई को शुरू होगी। शेयर 7 जुलाई को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, शेयरों की लिस्टिंग 10 जुलाई को होने की संभावना है।

सभी कैटेगरी में मजबूत प्रतिक्रिया

567 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 26 जून से 30 जून के दौरान सभी कैटेगरी में निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके तहत, ऑफर पर 46.48 लाख शेयरों की तुलना में इसे 49.30 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली। रिटेल कैटेगरी के लिए रिजर्व हिस्से को 85.20 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 125.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 80.58 गुना सब्सक्राइब हुआ।

ग्रे मार्केट का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें