Get App

IdeaForge Technology IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया, 13.27 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

IdeaForge Technology IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आज यह इश्यू 535 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1207 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 8:14 PM
IdeaForge Technology IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया, 13.27 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

IdeaForge Technology IPO : ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 13.27 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह आईपीओ खुलने के कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इश्यू को अब तक 6,16,78,386 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं, जबकि ऑफर पर 46,48,870 शेयर हैं। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए 638 - 672 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी इश्यू के जरिए 567 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.34 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 21.59 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें